स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी की संयुक्त संचालक पद पर नियुक्ति, कांग्रेस ने कहा सैया भए कोतवाल तो डर काहे का

Appointment of Health Minister's wife
दिनेश शुक्ल । Jan 6 2021 11:34AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने स्वास्थ्य मंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए सीनियर डॉक्टर्स को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक बना दिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को संयुक्त संचालक पद पर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने चुटकी ली है। अरूण यादव ने ट्वीट किया कि ‘अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे। अरूण यादव ने कहा कि शिवराज सरकार आजकल फोर्म में है। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता ने दी संघ कार्यालय और संघ प्रमुख को उड़ाने की धमकी, मध्य प्रदेश पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने स्वास्थ्य मंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए सीनियर डॉक्टर्स को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक बना दिया। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी वर्तमान में भोपाल में प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। उन्हें अब भोपाल संभाग में संयुक्त संचालक का प्रभार दिया गया है। डॉ. नीरा चौधरी चिकित्सा अधिकारी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़