मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

शिमला      मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में छः लोगों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं।  मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराए पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी।  जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने पटाका फैक्ट्री में हुये हादसे पर दुख जताया

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा और अन्य जिला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

WTC के लिए Team India को बड़ी राहत, Jasprit Bumrah ने फिटनेस टेस्ट पास किया!

सावन में Greater Noida के इस प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन हैं बेहद खास, भक्तों की भीड़ लगी रहती है!

टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया

Preeti Pawar और Ankush Panghal राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचे