प्रधानमंत्री के अटूट प्रेम ने असम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : Chief Minister Himanta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘अटूट प्रेम’’ और ‘‘निरंतर ध्यान’’ ने इस पूर्वोत्तर राज्य को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि आने वाले बिहू उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री की राज्य में होने वाली बहुप्रतीक्षित यात्रा उनके नेतृत्व में विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘असम को आदरणीय प्रधानमंत्री के अटूट प्रेम और स्नेह का आशीर्वाद मिला है और उनके निरंतर ध्यान केंद्रित करने से हमारा राज्य एक नई ऊंचाई पर पहुंचा गया है।’’

प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल और शिवसागर के रंग घर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 11,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप

Kotdwar में व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पकड़े गए Mohammad Deepak को मिली जमानत

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट