मुख्यमंत्री शिवराज की अपने कैबिनेट मंत्रियों में पकड़ हो गई है कमज़ोर: जीतू पटवारी

By सुयश भट्ट | Jun 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर राजनैतिक घमासान मच गया है। शिवराज कैबिनेट की बैठकों पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट दिख रहा है। बीजेपी के क्षेत्रीय क्षत्रप आज मुख्यमंत्री को चुनौती दे रहे हैं। जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की मंत्रिमंडल पर पकड़ मुख्यमंत्री की तरह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को उनके साथी मंत्री उन्हें योग्य नहीं मानते नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज एकअसहाय मुख्यमंत्री की तरह काम कर रहे है। उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमामर को बर्खाश्त करना चाहिए।

उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के मंत्री जो भी घोषणाएं कर रहे हैं, उन पर अमल नहीं हो रहा। शिवराज सिंह ने पहले कहा कि माफियाओं को गाड़ दूंगा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। वहीं पटवारी ने मंत्री उषा ठाकुर के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने आदिवासियों को कहा था कि इतनी विचित्र जगह क्यों रहते हो। पूर्व मंत्री ने सरकार की गरीबों के लिए योजना पर कहा कि सरकार को सिर्फ पब्लिसिटी की भूख है। दरअसल प्रदेश में 1 करोड़ 35 लाख घरों में 4 करोड़ 46 लाख लोगों को 5 महीने का सरकार बैग में भरकर मुफ्त राशन दे जा रही है।जिसमें पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो छपी रही रहेगी। लेकिन किसी को भी राशन उपलब्ध करवाने में सरकार असफल रहीं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान