मुख्यमंत्री ने लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 20, 2022

धर्मशाला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला से कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में पीएफएमएस प्रणाली से होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान

जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शिमला जिले के सुन्नी में 500 गायों को रखने की क्षमता वाला एक गौ अभ्यारण्य समर्पित किया। लुथान में गौ अभ्यारण्य में एक हजार गायों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को बेसहारा नही छोड़ें और यदि कोई मवेशियों को सड़क पर घूमते हुए देखता है, तो उसे गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों में भेजा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गौ अभ्यारण्य की स्थापना 3.96 करोड़ रुपये की लागत से की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न गौ अभ्यारण्यों में करीब 19 हजार मवेशी हैं। लुथान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य की सभी सड़कें और गलियां बेसहारा पशुओं से मुक्त हों और उन्हें उचित आश्रय मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर राज्य के लोगों को दो गौ अभ्यारण्य समर्पित किए हैं जो बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में गौ अभ्यारण्य का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक विशाल नेहरिया, अर्जुन सिंह और अरुण कूक्का, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, वूल्फेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर इस मौके पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में