मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 16, 2021

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: सर्वोच्च न्यायालय ने 433 मामलों में वन भूमि को गैर वन उद्देश्य के लिए परिवर्तित करने की अनुमति दी

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक बलबीर सिंह और राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री का गोंदपुर बनेहड़ा हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की