मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधार विभाग के आॅनलाइन पोर्टल का किया शुभारम्भ

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 29, 2021

 शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रशासनिक सुधार विभाग के आॅनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारम्भ किया। हिमाचल प्रदेश इस पोर्टल को आरम्भ करने वाला देश के छोटे राज्यों में प्रथम राज्य और महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद चैथा राज्य बना है।

इसे भी पढ़ें: विकास परियोजनाओं एवं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जनता को होगा बड़ा लाभ : खन्ना

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस पहल से सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम होगी और लोगांे को समय पर सूचना उपलब्ध होगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, सचिव प्रशासनिक सुधार डाॅ. सन्दीप भटनागर, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों में संस्कृत अधिकारी व संस्कृत शिक्षक तैनात करने की तैयारी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट