मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उद्योग जगत ने साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मृत्यु पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2022

कोलकाता, 5 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर मिस्त्री की कार एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई और इस हादसे में 54 वर्षीय उद्योगपति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्वीट किया, साइरस मिस्त्री की असामयिक मृत्यु से स्तब्ध हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवार को इससे उबरने की शक्ति मिले। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। एसोचैम की वरिष्ठ निदेशक परमिंदर जीत कौर ने कहा, मिस्त्री चाहते थे कि भारत आर्थिक सफलता के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, मिस्त्री की आकस्मिक मृत्यु इंडिया इंक के लिए चौंकाने वाली खबर है। व्यापार जगत में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष ऋषभ सी कोठारी ने मिस्त्री की मृत्यु से दुखी होकर कहा कि भारत ने एक चमकता सितारा खो दिया। उन्होंने कहा, साइरस मिस्त्री की असामयिक मृत्युकी खबर सुनकर हम बेहद दुखी हैं।

ईमानदारी, शालीनता और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी की भावना वाले एक व्यक्ति की इतनी कम उम्र में मृत्यु हो जाने से भारत ने एक चमकता सितारा खो दिया। मिस्त्री ने वर्ष 2012 में 44 साल की उम्र में टाटा समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस की बागडोर संभाली थी। वह इस पद पर चार साल रहे और अक्टूबर 2016 में निदेशक मंडल के साथ मतभेद होने के बाद उन्हें अचानक ही पद से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें

AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7

S Jaishankar का 5 दिवसीय Africa दौरा शुरू, तीन देशों के साथ मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

BJP कर रही संस्थाओं का गलत इस्तेमाल, ECI पर भड़के JMM MP Vijay Hansdak