पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में सीएनजी व पीएनजी ईंधन के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की, जिसमें उद्योगों को कम से कम एक साल की छूट दिए जाने की मांग की है ताकि प्रदेश भर में तब तक संरचनात्मक ढांचा तैयार हो सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा दूसरा विषय नजफगढ़ ड्रेन के पानी से जुड़ा रहा। नजफगढ़ ड्रेन से गुरुग्राम में लगभग तीन हजार एकड़ भूखण्ड पर पानी फैल जाता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की है कि इस पानी की निकासी के लिए नजफगढ़ ड्रेन की डिसिलटिंग का काम केन्द्र, हरियाणा व दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से करें, ताकि बाद में उस पर बांध बनाया जा सके। इस क्षेत्र के लोगों की समस्या का स्थाई समाधान हो। 

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत