ग्वालियर में सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। थाटीपुरा क्षेत्र में होटल रमाया के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई, जिसके चलते बाइक सवार दो छात्र उछलकर फुटपाथ के किनारे बने टायलेट की दीवार से टकरा गए। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों केन्द्रीय विद्यालय के छात्र थे और सुबह परीक्षा देने जा रहे थे। जिस दौरान यह हादसा हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दर्दनाक दुर्घटना को लेकर दुःख जताया है। 

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार