PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2026

भारत ने शुक्रवार को पश्चिमी अरब सागर में पाकिस्तान नेवी के जहाज़ PNS हुनैइन और भारतीय नेवी के युद्धपोत INS कोलकाता के बीच हुई टक्कर पर पाकिस्तान के जवाब को खारिज कर दिया और पाकिस्तानी आरोपों व इशारों को साफ़ तौर पर अस्वीकार्य बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से वही "पुरानी टाल-मटोल" की उम्मीद थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह घटना हुई, तब INS कोलकाता रूटीन तैनाती पर था। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफिंग में जायसवाल ने कहा, "हमने अपनी शिकायत पर पाकिस्तान का जवाब देखा है। हमें वैसी ही टाल-मटोल की उम्मीद थी, जैसी हुई है। हम उसमें लगाए गए आरोपों और इशारों को पूरी तरह खारिज करते हैं। INS कोलकाता पश्चिमी अरब सागर में रूटीन तैनाती पर था, तभी पाकिस्तान नेवी के जहाज PNS हुनैइन ने समुद्र में अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार किया, जिससे टक्कर हुई।

इसे भी पढ़ें: '100% टैरिफ की धमकी से नहीं डगमगाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था'! MEA बोला- देश के उद्योगों और व्यापारिक हितों की करेंगे रक्षा!

यह बयान भारत के कड़े विरोध और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के दो दिन बाद आया है। यह मामला अरब सागर में एक पाकिस्तानी युद्धपोत के भारतीय युद्धपोत से टकराने का है, जो गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकत करने के कारण हुआ था। 15 सितंबर की शाम को पाकिस्तान नौसेना का एक जहाज़ तेज़ी से भारतीय नौसेना के एक मुख्य युद्धपोत के करीब आ गया था। यह भारतीय युद्धपोत उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी मिशन पर था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी जहाज़ ने गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकत की, जिसके कारण टक्कर हो गई।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार

Houthis ने सऊदी को रॉकेट से दहलाया, इधर UAE प्रेसिडेंट ने मोदी को फोन मिलाया, जानें क्या कहा

TMC Election Symbol: ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी और अरूप रॉय खेमे को मिला लिफाफा