मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

शिमला   राज्य सरकार प्रदेश में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सचेत हैं जिसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

  जय राम ठाकुर ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण महत्त्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वन्यप्राणी क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मामलों के विकास कार्य बाधित न हों। उन्होंने अधिकारियों को थुनाग-पजूत-लंबासफर-चिलमगढ़-शिकारीदेवी से प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाए जाने पर भी बल दिया।

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी तैयारियों में जुटी

बैठक में मैसर्स प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में ग्रेन बेसड डिस्टिलरी और सह-उत्पादन बिजली संयंत्र के विस्तार के मामले को राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित संस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

 बोर्ड ने रकछम-छितकुल वन्यप्राणी अभयारण्य के भीतर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नगासति में हेलीपैड के निर्माण के लिए 0.0375 हेक्टेयर वन भूमि के डाइवर्जन को स्वीकृति प्रदान की तथा इसे राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित करने को स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक का संचालन करते हुए पूर्व बैठक की कार्य सूची पर कार्यवाही की रिपोर्ट तथा वन्यप्राणी खण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर प्रस्तुति भी दी।

बंजार के विधायक तथा राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य आरण्यपाल (वन बल प्रमुख) अजय श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team