मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्वच्छता श्रमदान उत्सव का शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 08, 2021

शिमला ,          मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी में राज्य स्तरीय स्वच्छता श्रमदान उत्सव के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि समर्पण भावना के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता श्रमदान उत्सव प्रदेश भर में 15 अगस्त तक एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने संबंधित क्षेत्रों में जल भण्डारण टैंक और पाठशालाओं में अन्य जल स्त्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और इस कार्य में सभी महिला मण्डल, युवक मण्डल और अन्य सामाजिक संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने संबंधित कार्यालयों में भी स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे।

द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।

विधायक इन्द्र सिंह गांधी और प्रकाश राणा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ऋगवेद ठाकुर, मण्डी नगर परिषद की उप-महापौर राजिन्द्र भट्ट और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच