मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 13, 2021

शिमला  सिरमौर जिले के रेणुका में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। उन्होंने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: भागवत कथा में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार की महिमा का गुणगान किया गया

चैरी की धार हेलीपैड से मेला ग्राउंड तक करीब 10 किलोमीटर लंबे रास्ते में लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार