मुख्यमंत्री ने आॅनलाइन शिक्षा के लिए स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान किए

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 05, 2022

शिमला ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को आॅनलाइन शिक्षा के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन एवं मानवीय मूल्यों के लिए अन्तरराष्ट्रीय एसोसियेशन द्वारा उपलब्ध करवाए गए स्मार्टफोन प्रदान किए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हर घर पाठशाला, डिजिटल साथी इत्यादि विभिन्न आॅनलाइन शिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को महामारी के दौरान शिक्षण कार्यों में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक संगठनों और व्यक्तिगत तौर पर भी कई लोगों द्वारा आगे आते हुए जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए गए ताकि वे अपनी आॅनलाइन कक्षाएं सुचारू रूप से लगा सकें।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कोविड महामारी के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा न केवल राज्य में बल्कि देश व विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए फाऊंडेशन की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की : भाजपा

प्रधान सचिव शिक्षा रजनीश ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अध्यक्ष रेरा डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, आर्ट आॅफ लिविंग फाऊंडेशन के प्रतिनिधि कमलेश भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा