दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ‘दिल्ली प्रीमियर लीग’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं और कहा कि यह आयोजन शहर की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक मंच है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह शहर सिर्फ क्रिकेट खेलता नहीं… इसे जीता है। यहां हर कॉलोनी में एक चैंपियन है, हर पार्क में एक याद बसती है और हर बच्चा बल्ला हाथ में लेकर सपना देखता है।’’

मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाली सभी टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन शहर के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला दिल्ली को क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में उभरने में मदद कर रही है।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी