120 Bahadur Tax-Free in Delhi | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में फिल्म ‘120 बहादुर’ को कर मुक्त घोषित किया

By रेनू तिवारी | Nov 28, 2025

बहादुर भारतीय सैनिकों ने 1962 के चीन-भारत युद्ध के दौरान चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, और रेजांग ला की लड़ाई में लद्दाख इलाके पर चीनी कब्जे को रोका था, इस लड़ाई का हर एक बहादुर सिपाही ने अपनी बलिदान से इतिहास रचा था। आज भी रेजांग ला की लड़ाई हमारे इतिहास में दर्ज है। इसी लड़ाई पर आधारित  फिल्म ‘120 बहादुर’ बनी। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की बहादुरी पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के ‘असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान’ को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘बहादुर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को कर-मुक्त करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व पर प्रकाश डालती है।

'120 बहादुर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7 अपडेट

सैकनिल्क के अनुसार, शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि फरहान खान और राशि खन्ना स्टारर ‘120 बहादुर’ गुरुवार को Rs 1 करोड़ से चूक गई, और बुधवार को Rs. 1.1 करोड़ के बिज़नेस के मुकाबले सिर्फ़ Rs 90 लाख कमा पाई। दिन 6 के नंबरों में पहले ही 25 परसेंट से ज़्यादा की गिरावट देखी गई, और अब गुरुवार के कलेक्शन में और गिरावट दिख रही है। इसके साथ, फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ डोमेस्टिक मार्केट में Rs. 15 करोड़ पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत में बिक्री कमजोर, लेकिन गुरुग्राम में टेस्ला ने खोला सबसे बड़ा सेल्स और सर्विस हब | EV बाजार में धीमी शुरुआत

गुरुवार, 27 नवंबर को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.72% थी। जबकि, बुधवार को यह 13.43% थी। सुबह के शो में सबसे कम ऑक्यूपेंसी रेट 4.26% दर्ज किया गया, जो दोपहर के शो के दौरान सिर्फ़ 6.14% तक गया। शाम के शो में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई और 7.27% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि रात के शो में 9.21% अटेंडेंस रही।

 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।