मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 24, 2021

 शिमला    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के विभिन्न उपायुक्तों के साथ राज्य में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्राॅन से निपटने की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा ने अमेरिका की ओर से तिब्बती मामले पर उजरा जेया की नियुक्ति को सराहा

जय राम ठाकुर ने पर्यटकों की अधिक संख्या वाले जिलों के उपायुक्तों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने और जिन क्षेत्रों में कोरोना के मामले सामने आए हैं वहां माइक्रोकंटेमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्तों को अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें: हि.प्र. जनगणना कार्य के निदेशक ने की राज्यपाल से भेंट

मुख्यमंत्री ने पी.एस.ए. संयंत्रों के संचालन और अस्पतालों में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी पर भी बल दिया और यदि कोई व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव आता है तो ऐसे व्यक्तियों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष बल देने को कहा।

इसे भी पढ़ें: एंटी फ्रीज तकनीक के इस्तेमाल से केलांग में माइनस तापमान में पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना तैयार

उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के लोगों को कोविड के नए वेरिएंट से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव व्यक्त किए। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बेरवा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Lock Upp 2 की विजेता बनीं Shreya Kalra! ट्रॉफी के साथ जीती 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि, Netflix पर व्यूअरशिप ने तोड़े रिकॉर्ड्स

Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल

Tewolde Gebremariam बनने वाले थे PIA चीफ, लेकिन Tata Group ने मारी बाजी, अब संभालेंगे Air India

Homemade Blush: Natural Ingredients का बढ़ता महत्व, घर पर ही आसान स्टेप्स में तैयार करें Skin Friendly देसी ब्लश