मुख्यमंत्री शिवराज समित कई मंत्रियों ने किया कैलाश नाथ काटजू सिविल हॉस्पिटल का लोकापर्ण

By सुयश भट्ट | Jul 02, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के रंगमहल चौराहा के पास डॉ. कैलाश नाथ काटजू शासकीय सिविल हॉस्पिटल का शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। 5 मंजिला हॉस्पिटल का काम 3 साल में पूरा हुआ है। इसमे 200 बेड के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 24 घंटे सुविधाएं मिलेगी। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर 50 आईसीयू और बाकी ऑक्सीजन बेड है।

इसे भी पढ़ें :अब नहीं मिलेगा जनरल टिकेट ! भोपाल में बिना टिकट के यात्रा करने को मजबूर हुए यात्री

बता दें कि हॉस्पिटल में बेड, सुसज्जित गहन चिकित्सा इकाई, वेंटीलेटर, सक्शन , ऑक्सीजन, दवा, सभी जरूरी उपकरण , जांच की सुविधा एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज की सुविधा 24X7 उपलब्ध रहेगी । शेष बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है ।

बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन प्लांट्स सरकार एवं अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि यहां ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु 300 जम्बो सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। एक किलो लीटर की क्षमता का लिक्वीड मेडिकल टैंक भी स्थापित है।

प्रमुख खबरें

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh

PM Modi के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले Rajnath Singh, चुनौतियों के बाद भी नहीं बदली भावना