मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रद्द किया दमोह का चुनावी दौरा, जनता से की अपील

By दिनेश शुक्ल | Apr 14, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार का अपना दमोह चुनावी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने यह दौरा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रद्द कर दिया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरा दमोह में चुनावी रोड शो था। लेकिन मुझे कोरोना संक्रमण के लिए आपात व्यवस्था करनी थी, इसलिए नहीं गया। मैं दमोह की जनता से हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं। दमोह के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया सत्य बोलने का आग्रह, प्रधानंत्री से की ऑक्सीजन की माँग

मुख्यमंत्री ने दमोह की जनता से प्रार्थना करते हुए कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि भले ही मैं रोड शो में न आ पाऊं, लेकिन आप मानिये कि मैं आपका हूं, आपके बीच में ही हूं, आप भाजपा को भारी मतों से विजयी बनायें। मैं दमोह के सम्पूर्ण विकास का आपको वचन देता हूं।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई