मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप-2023 का विमोचन

By दिनेश शुक्ल | Nov 12, 2020

भोपाल। 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना को साकार करने में मध्य प्रदेश की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मिन्टो हॉल में गुरुवार को 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' संबंधी महत्वाकांक्षी रोडमैप का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे, जिससे सारा देश यह कहेगा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान मध्यप्रदेश का है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना से 4 लोगों की मौत सामने आए 156 नये मामले

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप में दर्शाए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय हमारे सामने आर्थिक चुनौतियां थीं। एक समय तो ऐसा भी आया था, जब खजाना खाली हो गया था। अधिकारियों ने कर्मचारियों का वेतन काटने का प्रस्ताव दिया पर हमने नकार दिया और किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रुकने दिया। उधार लेकर काम चलाया, लेकिन अब स्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं। जहां चाह होती है, वहां राह को निकलना ही होता है। मुख्यमंत्री यह नहीं कह सकता है कि मैं क्या करूं? सरकार कोरोना संकटकाल की अभूतपूर्व स्थितियों के बीच वित्तीय चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के बालाघाट में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत

उन्होंने बताया कि इस रोडमैप में कृषि, किसान, ढांचागत सुविधाओं, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढने के लिए रणनीति का जिक्र है। उन्होंने सभी नागरिकों और प्रशासनिक मशीनरी से अनुरोध किया कि वे इसमें वर्णित लक्ष्य पाने के लिए पूरा प्रयास करें। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ से अधिक का सोना

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि जब सभी राज्यों का ध्यान कोरोना महामारी पर ही था, तब मध्य प्रदेश ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप बनाया। इसके परिणाम हमें आने वाले दिनो में देखने को मिलेंगे। यह विकास का रोडमैप है। मध्य प्रदेश देश के केंद्र में है और यहां लॉजिस्टक हब तैयार किया जा सकता है। निजी क्षेत्र के सहयोग से विकास पर फोकस किया है। मुझे उम्मीद है कि तीन साल में रोडमैप को लागू करके प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।

प्रमुख खबरें

CDRI Report का बड़ा खुलासा: सड़क, रेलवे, पावर सेक्टर Disaster Risk से निपटने में फेल, बड़ा खतरा।

Panihati Assembly Election: West Bengal की Panihati सीट पर BJP का इमोशनल कार्ड, पीड़िता की मां ने बदला चुनावी समीकरण

West Bengal Election Issues: बंगाली अस्मिता Vs हिंदुत्व की जंग, TMC-BJP में कौन जीतेगा लड़ाई

Jackfruit खरीदते वक्त न करें ये गलती, जानें कच्चा है या पका? फॉलो करें ये Expert Buying Guide