मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नयी दिल्ली में मुलाकात की। मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिवराज सिंह चौहान के साथ यह पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी साझा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती एयरपोर्ट करने, इंदौर, भोपाल व जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, ग्वालियर में नवीन एयरपोर्ट बनाने और भोपाल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का बयान, सभी आपदाओं, हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है टीम मध्यप्रदेश 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इंदौर में इंटरनेशनल फ्लाइट को बढ़ावा देने, उड़ान योजना के अंतर्गत रीवा, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में फ्लाइट्स देकर एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। सिंधिया जी ने आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता