जनता रो रही है, सरकार सो रही है, राजस्थान सीएम बाहर निकले और जनता की सुध लें:वसुंधरा राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सोमवार को हाडौती संभाग में बाढ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने के बाद गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहाहाड़ौती की जनता खून के आंसू रो रहीं हैं जबकि राज्य सरकार जयपुर के सिविल लाइन्स में चैन की नींद सो रही हैं।’’ राजे ने बारां-झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती संभाग में बाढ़ से बिगड़ी स्थितियों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार की संवेदनहीनता पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार को सांसद दुष्यंत सिंह के साथ बारां जिले के सीसवाली, मांगरोल, छिनोद, शाहबाद, सड, बील, खेडा डांग, कवाई, छीपा बडौद सहित कई गांवों में बाढ व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: ‘पार्टी के लोगों पर हमलों’ के विरोध में भाजपा ने रैलियां निकालीं, कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

उन्होंने आरोप लगाया,‘‘हमारी सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को राजनीतिक कारणों से बंद करने का नतीजा आज कोटा संभाग ही नहीं पूरा प्रदेश भुगत रहा है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘इस योजना से गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में ही एकत्र होता था। अब हालात यह है कि क़रीब-क़रीब पूरा हाड़ौती जलमग्न हो गया। सोयाबीन, चावल, उड़द,मक्का और ज्वार की बुवाई करने वाले हाड़ौती के किसान खून के आंसू रो रहे हैं।’’ राजे ने कहा कि सरकार भले ही सोती रहे लेकिन हम प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।

प्रमुख खबरें

GST Collection Milestone: जुलाई में 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड टैक्स, 15.4% की ग्रोथ से भारतीय Economy को रफ्तार

E20 के खिलाफ करने वाले थे प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट? तहसीन पूनावाला का बड़ा दावा

PM Modi ने Andhra Pradesh को दिया Bhogapuram Airport, विकास को मिलेगी नई उड़ान

मैं सिर्फ 15 साल की हूं...मोदी-मेलोनी को गंदी गालियां देने वाली लड़की ने अब कौन सा नया Video जारी किया?