ED के समक्ष पेश नहीं हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- ‘सम्मन न भेजें, हिम्मत है तो सीधे गिरफ्तार करें’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2022

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय से बृहस्पतिवार को पेशी के लिए मिले सम्मन का पालन नहीं करते हुए एि जनसभा को संबोधित किया और ‘सीधे-सीधे ईडी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी।’’ मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी के सम्मन को नजरअंदाज किया और अपने कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करने के लिए आदिवासी समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: सेना ने पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक आतंकवादी मारा गया

उन्होंने केन्द्र और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘आज सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है लेकिन वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और हम पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।’’ वास्तव में राज्य में लाभ के पद के मामले में सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राजभवन की चुप्पी भी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है। सोरेन ने आज कड़े शब्दों में कहा, ‘‘अगर मैं मुजरिम हूं तो मुझे सजा सुना दिया जाए, मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे गिरफ्तार किया जाये। यह अजूबा मामला है जहां मुजरिम गिरफ्तार होने को तैयार बैठा है और दोषी बताने वाले सजा सुनाने को तैयार नहीं हैं।’’

अवैध खनन मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को बुधवार को नोटिस भेजकर अपन क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद ईडी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम करने का अनुरोध किया था। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से भी अपने कार्यालय की सुरक्षा करने का अनुरोध किया था। इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने टिप्पणी की, ‘‘भगवान न करे कि जेल से राज्य चलाने वाले मुख्यमंत्री का रिकार्ड झारखंड के नाम भी बन जाये।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल