मुख्यमंत्री ने लिया आयुष विवि में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। पिपरी में बने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस विश्वविद्यालय परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया, स्थलीय निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पूरे परिसर को देखने के बाद हेलीपैड पर उतरते ही सबसे पहले पंडाल की तरफ रुख किया।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति उन्हें समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी देते रहे। उन्होंने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल भी बनवाएं।

इसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पंचकर्म केंद्र आदि सभी क्षेत्र और विशेषताएं प्रदर्शित की जाएं। इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी सहित प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण आदि विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री