मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

औरैया/इटावा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को औरैया और इटावा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों के बीच राहत सामग्री वितरित की। सोमवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे: एनजीटी ने यूपी सरकार से जल स्रोतों और पेड़ों के संबंध में सूचना मांगी

उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। उनके अनुसार प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तलहटी में बसे जिन गांवों में हर वर्ष बाढ़ की सम्भावना रहती है, वहां के निवासियों को ऊँचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन की व्यवस्था कर उनका पुनर्वास किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण जनपद औरैया के 13 राजस्व ग्रामों के लोग प्रभावित हुए हैं। इटावा से मिली खबर के अनुसार आदित्यनाथ ने जिले में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन सभागार में अपने संक्षिप्त संबोधन मे उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बाढ पीडितों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा बैराज से भारी मात्रा में चंबल नदी में जल छोड़े जाने से इटावा औरैया सहित अन्य जनपदों में आई बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों पर राज्य सरकार की पहले से नजर रखी जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अब नदियों का जलस्तर गिरने लगा है, ऐसे में सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि बाढ़ ग्रस्त इलाकोंमें पुनर्वास राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इटावा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात् उन्होंने पुलिस लाइंस में बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पुलिस लाइंस सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

प्रमुख खबरें

GST Collection Milestone: जुलाई में 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड टैक्स, 15.4% की ग्रोथ से भारतीय Economy को रफ्तार

E20 के खिलाफ करने वाले थे प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट? तहसीन पूनावाला का बड़ा दावा

PM Modi ने Andhra Pradesh को दिया Bhogapuram Airport, विकास को मिलेगी नई उड़ान

मैं सिर्फ 15 साल की हूं...मोदी-मेलोनी को गंदी गालियां देने वाली लड़की ने अब कौन सा नया Video जारी किया?