मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को लखनऊ में गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नौ नवंबर यानी शनिवार को सुबह गोमती पुस्‍तक महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे जो 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

न्होंने कहा कि यह मेला राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया) की ओर से आयोजित हो रहा है जिसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत अन्‍य कई संस्‍थाएं सहभागी होंगी।

लखनऊ के लोगों से इस सम्मेलन का हिस्सा बनने की अपील करते हुए जैकब ने कहा कि पुस्तक महोत्सव में कला, साहित्य और फिल्मों का अनूठा संगम होगा। उन्होंने कहा कि सूरज, नदी और हरियाली और लखनऊ की विरासत से युक्त गोमती रिवर फ्रंट पार्क में गोमती पुस्‍तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

जैकब ने कहा कि इस वर्ष 50 से अधिक प्रख्यात लेखक इस आयोजन के विमर्श में हिस्सा लेंगे। आयोजन की व्यवस्था की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि गोमती पुस्तक महोत्सव केवल पुस्तकों का मेला नहीं, बल्कि यह कला, संस्कृति और साहित्य का अनोखा संगम होगा। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव नौ नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें सुबह 11 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी।

प्रमुख खबरें

Iraq और तुर्किये ने पाइपलाइन के जरिए तेल निर्यात बढ़ाने के समझौते पर किए हस्ताक्षर

Broad Peak हिमस्खलन में निर्मल पुर्जा सहित 10 पर्वतारोहियों की मौत

Commonwealth Games ग्लास्गो में मुक्केबाजों और पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Commonwealth Games में नरेंदर को रजत, भारत ने जीते रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक