5 राज्यों के मुख्यमंत्री नाराज कांग्रेस अध्यक्ष से मिले, लेकिन राहुल हैं कि मानते नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही रूठे राहुल गांधी को मनाने की कवायद जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मिले। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की गई। बैठक के बाद बाहर आकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी से अच्छी बातचीत हुई। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। लेकिन राहुल के इस्तीफे पर कोई फैसला अभी नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: आज़ादी दिलाने वाली 'कांग्रेस' को 'सत्ताभोगी' कांग्रेस किसने बनाया ?

गहलोत ने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी मान जाएंगे। बता दें कि इन नेताओं ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद से ही उनसे मिलने का समय मांगा था, जिसके लिए राहुल गांधी आज उनसे मिलने को तैयार हुए। राहुल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने के लिए आगे नहीं आने की बात उठा पार्टी में अंदरूनी खलबली मचा दी थी।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut