कर्नाटक, गोवा के मुख्यमंत्रियों को वार्ता के जरिए महादयी विवाद सुलझाना चाहिए: जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

पणजी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक और गोवा के मुख्यमंत्रियों को महादयी जल विवाद सुलझाने के लिए वार्ता करनी चाहिए। महादयी नदी के जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक और गोवा के बीच लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। विवाद के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण अपना आदेश पहले ही दे चुका है, लेकिन दोनों राज्यों की सरकारें नाखुश हैं और इसे चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसलिए मैंने कहा कि यह बेहतर है कि संबंधित मुख्यमंत्री बैठकर बात करें और मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करें। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है और गोवा के मुख्यमंत्री से भी मुद्दा सुलझाने का अनुरोध करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: बीफ बैन पर बोले जोशी, कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही होगा कोई फैसला

संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री जोशी भाजपा नीत राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक द्वारा नदी पर बांध का निर्माण करने की स्थिति से जुड़े सवाल पर जोशी ने कहा कि किसी राज्य द्वारा इस तरह का काम शुरू करने का सवाल ही नहीं उठता।  कर्नाटक में धारवाड से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘चूंकि मामला न्यायाधिकरण में है इसलिए कोई सरकार इस पर कुछ नहीं कर सकती और किसी भी सरकार को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं है...और कोई ऐसा नहीं कर रहा...मेरी जानकारी में कोई काम नहीं हो रहा है।’’ 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sambhaji Nagar में Pankaja Munde के Helicopter में बड़ी खराबी, टला एक और बड़ा हादसा | Technical Snag

WhatsApp-Meta को Supreme Court की सख्त चेतावनी, यूजर्स के Data से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Budget Session 2026 Live Updates । संसद में Government-Opposition आमने-सामने, India-US डील पर नारेबाजी के बीच लोकसभा ठप

Astrology Tips: शुक्र का उदय लाएगा Golden Days, इन 3 Zodiac Signs को Career और धन लाभ का प्रबल योग