अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी को ब्रेन हेमरेज, लखनऊ PGI में भर्ती, हालत अब भी गंभीर

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद दास को हाई ब्लड प्रेशर के कारण तुरंत शाम 7 बजे के आसपास अयोध्या के श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पहले ट्रॉमा सेंटर और फिर लखनऊ के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल में रेफर किया गया।

पीजीआई ने जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक उनकी हालत बहुत गंभीर है। मौजूदा समय में उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती किया गया हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं। उनकी हालत गंभीर है। वे फिलहाल स्थिर हैं। दास अप्रैल 1992 में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी बने। वह 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद तम्बू में राम लला की पूजा करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। जब राम लला को तम्बू से हटाया गया था 2020 में अस्थायी मंदिर में, आचार्य दास मुख्य पुजारी के रूप में काम करते रहे। वर्तमान में, वह अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Udit Narayan के बाद चर्चा में Guru Randhawa का वीडियो, सेल्फी ले रही फैन ने किया KISS

22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में एक कार्यक्रम में अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वाराणसी के वरिष्ठ विद्वानों में गिने जाने वाले दीक्षित महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मूल निवासी थे लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से वाराणसी में रह रहा है। अक्टूबर 2024 में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी और तब उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया था। पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट रूम में डॉ. प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में आचार्य दास का इलाज किया गया. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने उस वक्त भी बताया था कि आचार्य को किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का संदेह है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें