By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2018
दिल्ली पुलिस ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज नोटिस भेज उनसे कहा है कि वह मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर फरवरी में हुए कथित हमले के मामले की जांच में शामिल हों। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। सिसोदिया से शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ होगी।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस मामले में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई थी। केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 19 फरवरी को हुई एक बैठक में प्रकाश पर कथित तौर पर हमला हुआ था। पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री भी उस घटना के वक्त मौजूद थे।