Uttar Pradesh: गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, भाई की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

बदायूं जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को गीजर से संदिग्ध रूप से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और उसके 11 साल वर्षीय भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके बेटे अयान (11) और रयान (चार) स्नानगृह में नहाने गए थे जिसमें गैस गीजर लगा है। उसने बताया कि दोनों ने नहाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया और जब काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं निकले तो सलीम की पत्नी रुखसार ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद रुखसार चीखने लगी तो सलीम भी वहां आ गया और शोर सुनकर अन्य लोग भी एकत्र हो गए। उसने बताया कि लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर दोनों बच्चे बेहोश मिले।

पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रेयान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि अयान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली ले जाया गया। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गैस गीजर से दम घुटने के कारण चार साल के बच्चे की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Flydubai विमान के घायल कैप्टन Smit Machhar से PM Modi ने की बात, बहादुरी को सराहा

मतदाता सूची से मृत और गैर-भारतीयों के नाम हटने चाहिए: Shivraj Singh Chouhan

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

Delhi Court ने 2018 के Metro लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपियों को किया बरी