चंडीगढ़ के मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलटने से बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एक मॉल में ‘टॉय ट्रेन’ का डिब्बा पलट जाने से उसमें सवारी कर रहे एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात एलांटे मॉल में हुई, जहां पंजाब के नवांशहर के बलाचौर से यह बच्चा अपने परिवार के साथ घूमने आया था। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शहबाज आखिरी डिब्बे में बैठा था, जो ‘टॉय ट्रेन’ के मुड़ने के कारण पलट गया, जिससे लड़के के सिर में गंभीर चोटें आईं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों संग अयोध्या में रामलला के दर्शन पूजन किए

उसने बताया कि घटना में पीड़ित का चचेरा भाई सुरक्षित बच गया, जो उसके साथ बैठा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहबाज को सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन चलाने वाले व्यक्ति और मॉल के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस ने ‘टॉय ट्रेन’ को जब्त कर लिया है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार