Feng Shui Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, बेहद असरदार हैं ये उपाय

By अनन्या मिश्रा | Apr 26, 2024

जीवन में सफलता हासिल करने और बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए पढ़ाई करना बेहद जरूरी होता है। हर पेरेंट्स की यह चाहत होती है कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़ाई-लिखाई करें और तरक्की हासिल करें। इसके लिए न सिर्फ बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी कड़ी मेहनत करनी होती है। लेकिन इसके बाद भी अभिभावकों की यह शिकायत होती है कि उनके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। वहीं लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे को पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है। ऐसे में कई बार न सिर्फ बच्चे बल्कि पेरेंट्स भी हताश हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astrology Upay: हाथ या पैर में पहनती हैं काला धागा तो इन नियमों का रखें ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान

फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो आपके जीवन में खुशहाली ला सकते है। इन्हीं चीजों की मदद से आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा। फेंगशुई में बताई गई इन वस्तुओं को बच्चे के स्टडी रूम में सही दिशा में रखने से बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है, तो आइए जानते हैं फेंगशुई की इन वस्तुओं के बारे में।

बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता

अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो सबसे पहले बच्चे की स्टडी रूम की दिशा पर ध्यान देना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार हमेशा पूर्व दिशा में स्टडी रूम होना चाहिए। वहीं पढ़ाई के लिए भी यह दिशा सही मानी जाती है। पूर्व दिशा बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता को बढ़ाने का काम करती है और इस दिशा में बैठकर पढ़ाई करने के बच्चे को किसी तरह का तनाव नहीं होता है।

एजुकेशन टावर

बता दें कि कुछ लोग घर में सजावट के तौर पर एजुकेशन टावर का इस्तेमाल करते हैं। फेंगशुई के मुताबिक इसको स्टडी रूम में रखना काफी शुभ माना जाता है। एजुकेशन टावर को चाइनीज पैगोड़ा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही चाइनीज पैगोड़ा को बौद्ध धर्म के लोग ज्ञान, एकाग्रता और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप बच्चे के स्टडी रूम में एजुकेशन टावर रखते हैं, तो इससे बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है। इसको उत्तर दिशा में रखना सही माना जाता है।

ग्लोब या पिरामिड

फेंगशुई के मुताबिक बच्चे के स्टडी रूम में ग्लोब या पिरामिड रखना चाहिए। इसको स्टडी टेबल पर रखने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही बच्चे में एकाग्रता आती है। आप चाहें तो बच्चे के स्टडी रूम में मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर भी लगा सकते हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। मां सरस्वती की पूजा व आराधना करने से ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects