मेरठ के कंकरखेड़ा में आठ लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण

By राजीव शर्मा | Feb 03, 2022

मेरठ,कंकरखेड़ा के नंगलाताशी से नौ साल के बच्चे का बुधवार सुबह घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों को कॉल कर आरोपियों ने आठ लाख की फिरौती मांगी है। अपहरण की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही एसपी सिटी को खुलासे के लिए लगाया गया। उनके साथ सर्विलांस टीम और एसओजी भी लगी है। देररात तक अपहरणकर्ताओं की कोई जानकारी नहीं हो सकी।

बच्चे के लापता होने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से बच्चे का तलाश गया। बुधवार शाम 6.10 बजे उनके बड़े बेटे अभिषेक के नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। बदमाश ने फोन कर बताया कि उन्होंने तेरे भाई को हम उठाकर ले गए हैं। कॉल करने वाले ने बच्चे को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बच्चे के अपहरण की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए।

पूरे मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम लगाईं। अधिकारियों कहा की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस किसी नजदीकी पर भी शक कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार 'आठ लाख फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया। पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा'।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट