Anti-Corona Vaccination For Child | 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, कोविन ऐप पर 6 लाख से ज्यादा हुआ पंजीकरण

By रेनू तिवारी | Jan 03, 2022

नयी दिल्ली। क्रिसमस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बच्चों के टीकाकरण को लेकर ऐलान किया कि देश के 15-18 साल के बच्चों का टीकारण 3 जनवरी से किया जाएगा। आज वह दिन आ गया है। दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई पूरे देश टीका लगाने की पूरी तैयारी शुरू हो गयी हैं और लगातार बच्चे भी सेंटर पर पहुंच रहे हैं। 

दो जनवरी कोविन ऐप पर रविवार तक 15 से 18 आयु वर्ग समूह में छह लाख से अधिक पंजीकरण हुए। इस आयु वर्ग का पंजीकरण तीन जनवरी से शुरू होना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों के घालमेल से बचने के लिए 15-18 आयु वर्ग के लिए अलग टीकाकरण केंद्र, अलग कतारें, अलग सत्र स्थल और अलग टीकाकरण दल बनाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: मुख्यमंत्री खट्टर ने उपायुक्तों को ऑक्सीजन इकाइयों, अस्पतालों के निरीक्षण का निर्देश दिया

 

बच्चों को लगायी जाएगी कोवैक्सीन 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 दिसंबर को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, इस आयु वर्ग के लिए केवल कोवैक्सीन का टीका ही उपलब्ध होगा। भारत के औषधि महानियंत्रक ने 12 साल से अधिक आयु के बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ 24 दिसंबर को भारत बायोटेक के स्वदेश निर्मित कोवैक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। दिशानिर्देशों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों तथा स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ ऑनलाइन बातचीत की। इस श्रेणी के लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शनिवार को शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,877 नए मामले, ओमीक्रोन के 50 मामले

 

दिशा निर्देशों का करना होगा सख्ती से पालन 

दिशा निर्देशों के अनुसार, वे कोविन पर पहले से बने अकाउंट के जरिए खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या अलग मोबाइल नंबर के जरिए नया अकाउंट बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं। रविवार को शाम सात बजकर 50 मिनट तक कोविन ऐप पर 15 से 18 आयु वर्ग में 6.35 लाख से अधिक पंजीकरण हुए। इस आयु वर्ग के लाभार्थी टीकाकरण स्थल पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sensex में 245 अंकों की तेजी, Nifty भी 22761 के पार खुला

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट