सेवाधाम आश्रम में बच्चों को जबरन खिलाया जाता है गोमांस, एसपी को जारी किया नोटिस

By सुयश भट्ट | Dec 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सागर जिले के श्यामपुरा स्थित सेवाधाम आश्रम में नाबालिग बच्चों को जबरदस्ती गोमांश खिलाने की बात सामने आई है।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय बाल आयोग ने सागर एसपी तरुण नायक को नोटिस जारी किया है। बाल आयोग ने इस मामले को लेकर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई कर नोटिस का जवाब देने को कहा है।

इसी कड़ी में बच्चों ने आरोप लगाया था उन्हें जबरदस्ती गोमांश खाने के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही बाइबल पढ़ने के लिए कहा जाता है। ऐसा मना करने पर सेवाधाम आश्रण में एक व्यक्ति है जिसे लोग ब्रदर कहते हैं। वो बच्चों के साथ मारपीट करता है।

जानकारी मिली है कि सेवाधाम आश्रम में पिछले गुरुवार की सुबह बच्चों को गोमांस खिलाने की शिकायत सामने आई थी। सेंट फ्रांसिस सेवाधाम श्यामपुरा में डेढ़ वर्ष तक निवासरत रहे दो भाई बहनों ने प्रतिबंधित मांस खिलाए जाने के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उत्पीड़न बाल क्रूरता और प्रताड़ित करने की शिकायत पिछले दिनों कैंट थाना में की गई थी।

इसे भी पढ़ें:MP हाइकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से किया इनकार, विवेक तन्खा जाएंगे सुप्रीम कोर्ट 

इस मामला के सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने एसपी को नोटिस जारी किया है। साथ ही 48 घंटे के भीतर कार्रवाई कर नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis के आश्वासन पर आदिवासियों ने Mumbai पदयात्रा रोकी

Karwa Chauth 2026: प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का पर्व है करवा चौथ

Bihar विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत, 30 साल बाद BJP हारी

Karwa Chauth 2026: अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करती हैं करवा चौथ व्रत