बच्चे मर गए, कोई भी इस नुकसान को सहन नहीं कर सकता, मी़डिया से बात करते हुए रो पड़े डीके शिवकुमार

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

कर्नाटक सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच, जिसके कारण मची भगदड़ में ग्यारह लोगों की मौत हो गई। मरने वालें में कई बच्चे भी हैं। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मीडिया को संबोधित करते हुए कैमरे पर रो पड़े। शिवकुमार ने कहा कि हमें प्रशासनिक सबक सीखना चाहिए, विपक्ष को लाशों पर राजनीति करने दो। मैं बता दूँ कि उन्होंने कितनी लाशों पर राजनीति की है। लेकिन छोटे बच्चों को देखकर दुख होता है। मैंने उनका दर्द देखा है।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Chinnaswamy Stadium Stampede: कांग्रेस नेता फोटो खिंचाने में लगे थे, बाहर लोग मर रहे थे, बेंगलुरु भगदड़ पर BJP ने कर्नाटक सरकार को घेरा

स्टेडियम की स्थिति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) प्रबंधन वहां नहीं पहुंच सके, मुझे उन्हें अपनी कार में ले जाना पड़ा। मुझे केएससीए जाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं अध्यक्ष और सचिव को अपनी कार में ले गया। हमने उन्हें कोई घोषणा नहीं करने दी। हमने सब कुछ जल्दी खत्म कर दिया और केएससीए भी सहमत हो गया।" भाजपा की राजनीतिक प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "हमें प्रशासनिक सबक सीखना चाहिए, विपक्ष को लाशों पर राजनीति करने दें। मैं बताऊँगा कि उन्होंने कितनी लाशों पर राजनीति की है। लेकिन छोटे बच्चों को देखकर दुख होता है। मैंने उनका दर्द देखा है।"

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar POCSO Court ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

Milan में युद्ध और महंगाई विरोधी मार्च में हिंसा, 50 उपद्रवी हिरासत में

Kolkata भगदड़ के बाद Amit Shah ने रद्द किए दुर्गा पूजा कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे