Austria में बच्चे जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अदालत पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

ऑस्ट्रिया में करीब 12 बच्चों ने देश की शीर्ष अदालत में वाद दायर करके सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिए जाने का अनुरोध किया है कि वह जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई कर उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे। समूह की एक वकील ने कहा कि संवैधानिक न्यायालय को प्रस्तुत किया गया मामला जर्मनी में इसी तरह के मुकदमे से प्रेरित है। वकील ने कहा कि उक्त मुकदमे ने दो साल पहले वहां की सरकार को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए नये लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया था।

बच्चों की वकील मिशेला क्रॉएमर का कहना है कि 2011 से ऑस्ट्रिया का जलवायु कानून पांच से 16 वर्ष की आयु के वादियों की ग्लोबल वार्मिंग के खतरनाक दुष्परिणामों से पर्याप्त रूप से रक्षा नहीं करता। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से, ऑस्ट्रिया के संविधान में गारंटीकृत पीढ़ीगत न्याय का देश के जलवायु कानून द्वारा उल्लंघन किया गया है। क्रॉमर ने कहा कि मुकदमा युवा जलवायु समूह ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ द्वारा समर्थित है जो स्वीडन की सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से प्रेरित है।

प्रमुख खबरें

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी