बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शक्तिशाली संदेशों के बीच गुरूवार को न्यू-मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने से एक अनूठे अभियान का शुभारम्भ किया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में बच्चों के बीच लोकप्रिय चरित्र “मोटू और पतलू” के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री सारंग की पहल पर स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कोरोना जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को एनएसएस, आवाज, यूनिसेफ और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के नागदा की बेटी युवा वैज्ञानिक आस्ट्रेलिया में अवॉर्ड के लिए नामित

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जिला प्रशासन हर समय सक्रिय है और यह कोशिश की जा रही है कि तीसरी लहर से बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसलिये यह एक केन्द्रित प्रयास किया जा रहा है। आवाज की ओर से सुश्री रोली शिवहरे ने कहा कि आवाज समूह कुछ यूनिक चरित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने जा रहा है। इस बार बच्चों के बीच लोकप्रिय चरित्रों के साथ सामने आये हैं। विश्वास है कि यह पहल कारगर होगी और हम सभी कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे। आज से अनलॉक हुआ है तो हमें संभलकर चलने की ज्यादा जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जाएगा सघन अभियान

इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनन्त सक्सेना ने कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवक हर समय कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएँ देता है। इसके पहले भी हम मोर्चे पर डटे रहे हैं और आगे भी डटे रहेंगे। इसी बीच “मोटू-पतलू” की जोड़ी ने न्यू-मार्केट में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किये। जो माता-पिता मास्क लगाये थे और वैक्सीन भी लगवा चुके थे, उन्हें मोटू-पतलू ने फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत विकास मिश्रा, जिला प्रशासन की आईईसी टीम, नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, एनएसएस स्वयंसेवक और आवाज संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश