जयशंकर के बयान से चीन को लगी मिर्ची, संबंधों के बिगड़ने के लिए भारत को बताने लगा जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2022

चीन के भारत से डर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी हाल ही में क्वाड देशों ने बैठक की थी। जिसमें चीन ने भारत के बयान पर अपनी नजरें टिकाई रखी। जैसे ही क्वाड देशों की बैठक खत्म हुई भारत ने बयान दिया, जिसके बाद चीन अपनी असलियत पर उतर आया। यानी धमकी देने पड़ और इस बार की धमकी सुनकर तो सभी को बस हंसी ही आ जाएगी। दरअसल, क्वाड की अहम बैठक में जिस तरह से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को आइना दिखाया। उसके बाद चालबाज चीन ने अपना अहम बयान जारी किया। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सीमा मुद्दे पर चीन हमेशा कहता आया है कि हमें उन संधियों और समझौतों का पालन करना चाहिए जिन पर हमने हस्ताक्षर किए हैं। हम संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखते हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संचार जारी रखेंगे। उन्होंने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर बीजिंग के अक्सर दोहराये गये रुख का जिक्र किया और कहा कि इसके लिए चीन जिम्मेदार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: चीन के लिखित समझौतों की अवहेलना करने के कारण एलएसी पर मौजूदा स्थिति पैदा हुई : जयशंकर

जयशंकर ने उठाए थे सवाल 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा स्थिति, चीन द्वारा सीमा पर सैनिकों को एकत्र न करने के लिखित समझौतों की अवहेलना करने के कारण पैदा हुई है। एस जयशंकर ने अपनी आस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने के साथ  मेलबर्न में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीमा पर सैनिक जमा नहीं करने का भारत के साथ 2020 में किये गये लिखित वादों का चीन द्वारा सम्मान नहीं किये जाने के चलते एलएसी पर यह स्थिति उत्पन्न हुई। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi