चीन ने अपने दो नागरिकों पर ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

ताइपे। चीन ने सोमवार को दो चीनी नागरिकों पर ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया। दोनों देशों के बीच संबंधों के असहज होने के बीच यह घटनाक्रम हुआ। सोशल मीडिया पर एक संदेश में, चीन की मुख्य खुफिया सेवा, सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने एक बड़े जासूसी मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक दंपति शामिल है। उन्हें ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी ‘एमआई-6’ द्वारा कथित तौर पर भर्ती किया गया था तथा उनकी पहचान केवल उनके उपनाम वांग और झोऊ के रूप में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि वांग 2015 में छात्र के तौर पर ब्रिटेन गया था और बाद में उसकी पत्नी भी उसके साथ रहने लगी। 

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए