आसमान में आमने-सामने आए चीन और अमेरिका, ड्रैगन का फाइटर जेट आ गया इतना करीब, झटका खाने लगा US प्लेन

By अभिनय आकाश | May 31, 2023

दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के लड़ाकू विमानों में झड़प हुई है। अमेरिका ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि चीनी फाइटर जेट जे-16 ने अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में दक्षिण चीन सागर के ऊपर एक अमेरिकी सैन्य विमान के पास अनावश्यक रूप से आक्रमक युद्ध अभ्यास किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन का फाइटर प्लेन अचानक अमेरिका के प्लेन के काफी करीब आता है। फिर टर्न करता हुआ वापस चला जाता है। ऐसा लगा कि चीन ने जानबूझकर ऐसा किया। शायद उनका मकसद अमेरिका के फाइटर पायलट को दहशत में डालना था।

इसे भी पढ़ें: SCO Summit: 4 जुलाई को वर्चुअल प्रारूप में होगी राष्ट्राध्यक्षों की बैठक, PM Modi करेंगे अध्यक्षता

चीन की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन अमेरिका में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने कहा कि अमेरिका कई बार चीन की निगरानी के लिए अपने विमान और जहाज तैनात करता रहता है। ये चीन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। अमेरिका को ये हरकते रोकते हुए चीन पर दोष डालना बंद करना होगा। बता दें कि 25 फरवरी को भी अमेरिका और चीन के एयरक्राफ्ट आमने सामने आ गए थे। चीन के जे-11 फाइटर जेट ने अमेरिकी नेवी प्लेन को साउथ चाइना सी के ऊपर रोक दिया था। अमेरिका का पी-8 पोसेडियन पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट साउथ चाइना सी के ऊपर उड़ रहा था। तभी एक चीनी फाइटर जेट उसके सामने आ गया था। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास