चीन और पाकिस्तान के सैनिकों ने एससीओ के तहत आतंकवाद रोधी अभ्यास में हिस्सा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

 शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (आरएटीएस) के तहत पाकिस्तान में आयोजित पहला आतंकवाद-रोधी अभ्यास सोमवार को संपन्न हो गया, जिसमें चीन और पाकिस्तान के सैनिकों नेअपने अनुभव साझा किए।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने कोलंबिया की विदेश मंत्री से व्यापक वार्ता की

बयान में कहा गया, ‘‘अभ्यास अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग और एकजुटता बढ़ाने पर केंद्रित है।’’ चीन और पाकिस्तान के सैनिकों ने अभ्यास में भाग लिया और उभरते खतरों का मुकाबला करने के लिए उपयोग की जा रही उभरती प्रौद्योगिकियों को लेकर अपने अनुभव साझा किये।

दो सप्ताह तक चला यह अभ्यास 21 सितंबर को शुरू हुआ था, जो इसका दूसरा चरण था। पहला चरण 26 से 31 जुलाई तक आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता अगले सप्ताह होने की संभावना: अधिकारी

प्रमुख खबरें

Sikkim Travel Guide: मॉनसून में IRCTC का बड़ा तोहफा, मात्र ₹18,610 में सिक्किम और Darjeeling की सैर का मौका

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा