चीन और रूस अगले सप्ताह करेंगे संयुक्त नौसेना अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

बीजिंग। चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह रूस के साथ अगले सप्ताह संयुक्त नौसेना अभ्यास करेगा। इस अभ्यास को दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ती करीबी के तौर पर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन ग्वोकियांग ने पत्रकारों के साथ मासिक बातचीत में कहा कि अभ्यास उत्तरी बंदरगाह शहर किंगदाओ में किया जाएगा। 

सोमवार से शनिवार तक चलने वाले अभ्यास की मुख्य विशेषता पानी के जहाज, पनडुब्बियां और हेलीकॉप्टर होंगे। पिछले साल सितंबर में चीन के लगभग 3,200 सैनिक साइबेरिया में रूस के सबसे बड़े युद्ध अभ्यास में शामिल हुए थे, जिसमें लगभग 300,000 रूसी सैनिकों ने हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !