चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हो सकती है बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2018

बीजिंग। चीन और अमेरिका के वार्ताकारों ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत कर व्यापार वार्ता की समयसारिणी को लेकर चर्चा की। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच व्यापार तनाव को विराम देने पर सहमति बनने के करीब 10 दिन बाद चीन के उप प्रधानमंत्री लियू ही ने अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर ने बातचीत की।

दोनों पक्षों ने समझौते पर पहुंचने के लिए 90 दिन की समयसीमा तय की है, लेकिन अगले दौर की बातचीत के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लियू और अमेरिकी मंत्रियों ने अगले दौर की बातचीत के लिए समयसारिणी पर चर्चा की और साथ ही आम सहमति को अपनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें- ताइवान में हुवावेई नेटवर्क के उपकरणों पर प्रतिबंध

हालांकि कनाडा में चीन की कंपनी हुवावेई की शीर्ष अधिकारी मेंग वानझोऊ को गिरफ्तार किए जाने के बाद चीन के कनाडा और अमेरिका के साथ संबंधों में नए सिरे से तनाव देखा गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी