चीन और अमेरिका के शीर्ष प्रतिनिधियों ने बीजिंग में शुरू की व्यापारिक बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2019

बीजिंग। अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने व्यापार युद्ध पर चल रही बातचीत के नये दौर की बुधवार को यहां शुरुआत की। दोनों पक्ष कई महीनों से खिंचे चले आ रहे व्यापार युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाश रहे हैं। अमेरिका ने बातचीत के इस दौर को निर्णायक बताया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी तथा चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ ही ने अमेरिका के व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन के साथ बातचीत शुरू की।

लिउ ने नुचिन को कहा कि शुभ प्रभात। आपको देखकर अच्छा लगा। इसके जवाब में नुचिन ने कहा कि आपको देखकर अच्छा लगा। यहां वापस आना बढ़िया है। इससे पहले नुचिन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने लिउ के साथ मंगलवार रात को सकारात्मक रात्रिभोज किया। आगे की बातचीत के लिये लिउ के आठ मई को वाशिंगटन जाने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद