चीन ने PLA के पूर्व जनरल को शीर्ष संसदीय समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

बीजिंग। चीन ने जनरल झाओ जोंगकी को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्व शीर्ष अधिकारी हैं जो भारत के साथ लगती सीमा पर तैनात थे। जनरल झाओ 2017 में डोकलाम गतिरोध और 2020 में लद्दाख गतिरोध के दौरान पश्चिम कमान के प्रमुख थे। पीएलए के नियमों के मुताबिक चीन में शीर्ष जनरल के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है।

इसे भी पढ़ें: 16 भूमिगत आईसीबीएम साइलो का निर्माण कर रहा है चीन, अमेरिका ने दिए संकेत

एनपीसी की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा के मुताबिक जनरल झाओ को एनपीसी के प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनपीसी की पांच मार्च से शुरू हो रही वार्षिक बैठक से पहले यह नियुक्ति की गई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा