चीन ने शिनजियांग के लिए नए गर्वनर की नियुक्ति की, मानवाधिकार हनन के हैं आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

बीजिंग। चीन ने शिनजियांग के लिए नए गवर्नर की नियुक्ति की है, जहां सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर उईगुरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों को हिरासत में लेने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। पूर्व उप गर्वनर एरकिन तुनियाज ने उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में चीनी नीतियों का जोरदार तरीके से बचाव किया लेकिन सुविधा केंद्रों के संचालन के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। चीन का कहना है कि इन केंद्रों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम का संचालन होता है और लोगों को कट्टरवाद के रास्ते से हटने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कटहल के छिलके से बने नैनो-कम्पोजिट घटा सकते हैं जल-प्रदूषण

संयुक्त राष्ट्र में फरवरी में डिजिटल तरीके से संबोधन में तुनियाज ने कहा था, ‘‘इन केंद्रों के सभी प्रशिक्षुओं ने अक्टूबर 2019 में स्नातक किया था, हैं और अब टिकाऊ नौकरी कर रहे हैं और सामान्य जिंदगी जी रहे हैं।’’ पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन केंद्रों को अब स्थायी केंद्रों की तरह बदल दिया गया है जबकि यहां रह चुके लोगों का कहना है कि उन्हें गंभीर हालात का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने पारंपरिक संस्कृति और धर्म का पालन करने की आजादी भी नहीं प्रदान की गई।

प्रमुख खबरें

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली