विदेशी ब्रांड और जूतों की कंपनियों पर क्यों गुस्सा हो रहा चीन? उइगर मुस्लिम के कारण बढ़ा विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

बीजिंग।चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघन का जिक्र करने पर विदेशी ब्रांड ‘एच एंड एम’ तथा कपड़े और जूतों की अन्य कंपनियों की निन्दा की है। दरअसल पार्टी की यूथ लीग ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकांउट पर ‘एच एंड एम’ के मार्च 2020 के एक बयान का जिक्र किया जिसमेंकहा गया था कि वह शिनजियांग में उगाया गया कपास नहीं खरीदेगा। स्वीडन के इस ब्रांड ने कहा था कि वह शिनजियांग क्षेत्र में जबरन मजदूरी कराए जाने की खबरों से ‘‘बेहद चिंतित’’ है। बृहस्पतिवार को पार्टी के समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ने कहा कि अन्य कंपनियों-बारबेरी, एडिडास, नाइक और न्यू बैलेंस ने भी दो वर्ष पूर्व शिनजियांग के कपास को लेकर ‘‘प्रतिकूल टिप्पणियां’’ की थीं।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद